1 फ़रवरी 2019 - 17:25
ईरान के विरुद्ध अमरीका की अतार्किक नीतियों का विरोध किया जाएः ओग़लू

तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका की अतार्किक नीतियों का विरोध किया जाना चाहिए।

मौलूद चावूश ओग़लू ने कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीका की अतार्किक नीतियों के विरोध में यूरोपीय देशों के सार्थक प्रयासों का हम स्वागत करते हैं।  बोख़ारेस्ट में एक संवाददाता सम्मेलन में तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध न केवल यह कि ईरान के व्यापार को प्रभावित करेंगे बल्कि इससे संसार के देशों का व्यापार प्रभावित होगा।  उन्होंने यूरोपीय देशों की ओर से ईरान तथा यूरोप के बीच विशेष वित्तीय लेनदेन सिस्टम "इंस्टैक्स" का स्वागत करते हुए कहा कि वार्ता एवं कूटनीति के माध्यम से ईरान तथा विश्व के देशों के बीच वित्तीय लेनदेन के मार्ग को अधिक प्रशस्त किया जा सकता है।

तुर्की के विदेशमंत्री ओग़लू ने ईरान पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों का विरोध करते हुए कहा कि इन प्रतिबंधों से वाइट हाउस को कुछ भी लाभ नहीं मिलेगा।  अपने संवादाता सम्मेलन में तुर्की के विदेशमंत्री ने यूरोपीय पार्लियामेंट के उस क़दम का विरोध किया जिसके अन्तर्गत उसने वेनेज़ूएला के स्वयंभू राष्ट्रपति ख़वान गुवायदो को आधिकारिक रूप में राष्ट्रपति माना है।  उनका कहना था कि यूरोपीय संसद का यह क़दम उचित नहीं है और इससे मतभेद बढ़ेगे।  तु्र्की के विदेशमंत्री ओग़लू ने बल देकर कहा कि निकोलस मादूरो ही वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति हैं क्योंकि उनको वेनेज़ुएला की जनता ने चुना है और हमें वहां की जनता की इच्छा का सम्मान करना चाहिए।